जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: माह के चतुर्थ शनिवार पर जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डीएम डॉ महेंद्र कुमार द्वारा थाना जरवा पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
उन्होंने थाना दिवस में आए भूमि विवाद पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तुलसीपुर मंगलेश दुबे, प्रभारी निरीक्षक थाना जरवा व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

