Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लखनऊ में बड़ा हादसा होने से टला, विमान से टकराया पक्षी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार को कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। जिसकी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया जा रहा है।

मिली सूचना के अनुसार आई 5-319 एयर एशिया की फ्लाइट में 180 लोग सवार थे, जो कोलकाता जा रहे थे। विमान के उड़ान भरते ही अचानक इंजन से एक पक्षी टकरा गया। जिसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी मिलते ही अफरातफरी मच गई।

इसके बाद अनुमति लेकर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आनन-फानन में एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और विमान में सवार सभी यात्रियों को उतारकर दूसरी फ्लाइट से भेजने की तैयारी की जा
रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img