जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: वेस्ट यूपी में मेरठ सहित 14 जिलों में आगामी सात दिनों तक ऑनलाइन बिजली के बिल जमा नहीं हो पाएंगे। ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण के चलते 31 जनवरी से छह फरवरी सात दिन तक शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, डिस्कॉम के शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण के चलते सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, बागपत, रामपुर, ज्योतिबाफूलेनगर, संभल, शामली, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में बिजली का बिल, नाम परिवर्तन समेत विभिन्न ऑनलाइन कार्य नहीं कराए जा सकेंगे।
बताया गया है कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत शहरी क्षेत्र की बिलिंग प्रणाली 31 जनवरी 2023 शाम छह बजे से छह जनवरी 2023 दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान शहरी क्षेत्र में बिल बनाने, विभागीय काउण्टर पर बिल जमा करने, बिल संशोधन करने, नाम परिवर्तन करने, विधा परिवर्तन करने, भार वृद्धि करने, ऑनलाइन बिल जमा करने इत्यादि समस्त कार्य प्रभावित होंगे।
इतना ही नहीं इस समयांतराल में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिल जमा करने और ऑटोमेटिक री-कनेक्शन का काम भी प्रभावित रहेगा।

