Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

यूपी विधान परिषद चुनाव, सपा-भाजपा समर्थक भिड़े, मतदान केंद्रों पर लगीं लंबी लाइनें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि 39 जिलों में मतदान सुबह 8 बजे से हो रहा है और शाम 4 बजे तक होगा। तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 44 प्रत्याशी और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। दो फरवरी को मतगणना बरेली, झांसी, गोरखपुर एवं कानपुर में सुबह आठ बजे से होगी।

मतदान केंद्रों पर लगीं लंबी लाइनें

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक का बिजनौर जिले में 23 मतदान केंद्रों पर चुनाव आज हो रहा है। जिले में बारिश के बीच स्नातक एमएलसी मतदान आठ बजे शुरू हो गया। बारिश होने से मतदान धीमी गति से हुआ। अधिकारियों ने बारिश में छाता लगाकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे तक 3.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 23 मतदान केंद्रों पर 36 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

इन मतदेय स्थलों पर 30649 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच एमएलसी स्नातक के चुनाव में मतदान जारी है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स के साथ-साथ पीएसी बल भी तैनात किया गया है। जिले के 15 थाना प्रभारी चुनाव की व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। सुबह नौ बजे तक बारिश पड़ती रही। बारिश में मतदाता मतदान करने के लिए कम निकले।

जैसे ही बारिश रुकी मतदान स्थलों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी। अधिकारी छाता लेकर मतदान स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे। शाम पांच बजे तक स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होगा। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट परिसर में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

12 बजे तक 10.42 फीसदी हुआ मतदान

विधानसभा परिषद की बरेली-मुराबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह आठ बजे से जारी है। बारिश की वजह से मतदान की रफ्तार धीमी है। इस चुनाव में बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के मतदाता भाग लेंगे। रामपुर जिले में दोपहर 12 बजे तक 10.42 फीसदी मतदान हुआ है। जिले में 12,248 मतदाता हैं। 12 मतदान केंद्रों के 21 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

आपस में भिड़े सपा और भाजपा के कार्यकर्ता

मुरादाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मौसम खराब होने के बावजूद स्नातक मतदाता घरों से निकल रहे हैं। सुबह दस बजे तक 16 मतदान केंद्रों पर कुल 1066 मत डाले गए। वहीं मुरादाबाद ब्लॉक पर बने बूथ पर ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह और सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। दाेनों के बीच धक्का मुक्की को लेकर हंगामा हो गया।

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ पर कब्जा किया है। जबकि भाजपा कार्यकर्ता सपा पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे थे। इसी बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को वहां से हटा दिया। इसके बाद मतदान प्रकिया आगे बढ़ सकी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मतदान शांति पूर्ण चल रहा है। दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया गया है।

निवर्तमान मेयर उमेश गौतम ने किया मतदान

बरेली मंडल के शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और बदायूं जिले में 109 मतदान केंद्रों पर 61 हजार 321 मतदाता वोट डालकर नए एमएलसी का चुनाव करेंगे। मंडल में सबसे ज्यादा 36 मतदान केंद्र बरेली में बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से जारी है। शाम चार बजे तक मतदान होना है। बरेली की तहसील सदर में पोलिंग बूथ पर निवर्तमान मेयर उमेश गौतम ने मतदान किया। बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट के लिए सुबह 10 बजे तक साढ़े तीन फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है।

धीमी गति से हो रहा मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज सोमवार सुबह आठ बजे से जारी है, जो शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव में 17 जिलों के 321 बूथों पर दो लाख 50 हजार 856 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रविवार की दोपहर एक बजे तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं। गोरखपुर, बस्ती और कुशीनगर में 10 बजे तक चार फीसदी मतदान पड़े।

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डाला वोट

कानपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से जारी है। सुबह 10 बजे तक स्नातक का 4.15, शिक्षक एमएलसी का 6.60 प्रतिशत मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन सीट के लिए 183 बूथ बनाए गए हैं। 1.64 लाख मतदाता मतदान करेंगे। वहीं, शिक्षक एमएलसी सीट के लिए 11,206 मतदाता हैं। इनके लिए 63 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

स्नातक चुनाव में भीतरगांव बूथ पर मतदान कर जेठानी पूजा सिंह, देवरानी पारुल और रेनू ने मतदान किया। इसके बाद अंगुली पर स्याही का निशान दिखाया। इसके अलावा, चकेरी के हरजिंदर नगर स्थित खालसा डिग्री कॉलेज में कानपुर उन्नाव खंड स्नातक निर्वाचन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मतदान किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img