जनवाणी संवाददाता ।
मेरठ : महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) व भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया।
सूचना के अनुसार आज आयुक्त सभागार में सेल्वा कुमारी जे0 सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति एवं प्रतिष्ठा में परम्परागत रूप से 02 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
वहीं, महेन्द्र सिंह धानक ने बापू जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रवीणा, अपर आयुक्त महेन्द्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

