Home Uttar Pradesh News Bijnor महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वामी प्रसाद का पुतला

महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वामी प्रसाद का पुतला

0
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वामी प्रसाद का पुतला

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: बिजनौर स्थित चांदपुर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस व ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से गुस्साई भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहसील के सामने प्रदर्शन कर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका है।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा की सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस के संबंध में की गई अमर्यादित टिप्पणी उनकी संकुचित व विकृत मानसिकता का परिणाम है।