जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: एनसीसी की 82 यूपी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल सुगंध शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल बकुल गोसाई के निर्देशन में डीएवी इंटर कॉलेज में जूनियर डिवीजन के कुल 142 कैडेट्स ने ए सर्टिफिकेट परीक्षा में प्रतिभाग किया।
यह परीक्षा दो चरणों मे हुई, जिसके प्रथम चरण में लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। लिखित परीक्षा 350 अंक और प्रयोगात्मक परीक्षा 50 अंक की है जिसके आधार पर परीक्षा का पूरा रिजल्ट तैयार होगा। परीक्षा में चीफ ऑफिसर सत्येंद्र कुमार तोमर, द्वितीय अधिकारी जयवर्धन खोखर, तृतीय अधिकारी राज कमल वर्मा, तृतीय अधिकारी वाजिद अली, तृतीय अधिकारी मोहम्मद वसीम अहमद, सूबेदार मेजर मेहर सिंह, सूबेदार धर्मपाल, हवलदार अंग्रेज सिंह, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार लक्ष्मण सिंह आदि ने अपना पूरा सहयोग दिया।

