- शोभा यात्रा में डीजे पर धार्मिक गाने ना बजाने की दी हिदायत
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: मंगलवार को कोतवाली में सीओ रवि शंकर मिश्रा और कोतवाली संजीव कुमार सिंह ने रविदास जयंती पर वाल्मीकि समाज द्वारा शोभा यात्रा निकालने को लेकर समाज के लोगों के साथ बैठक की, और उन्हें शोभा यात्रा तय समय अनुसार समापन करना और यात्रा में डीजे पर धार्मिक गीतों को नही बजाने की हिदायत दी है। इस पर वाल्मीकि समाज ने रविदास जयंती को शांतिपूर्ण रूप से मनाने और प्रसाशन का सहयोग करने की बात कही है। 5 फरवरी को वाल्मीकि समाज की रविदास जयंती है। जिस नगर व देहात में समाज द्वारा शोभा यात्रा निकाली जाती है।
खतौली सीओ रवि शंकर मिश्रा और इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को कोतवाली में नगर व देहात के वाल्मीकि समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक ली। जिसमे रवि शंकर ने समाज के लोगों रविदास जयंती शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिये कहा, सीओ रवि शंकर ने कहा की रविदास जयंती पर वाल्मीकि समाज द्वारा शोभा यात्रा निकाली जाती है। इसके लिये प्रसाशन ने जो रास्ता शोभा यात्रा के लिये तय किया है। समाज के लोग उसका पालन करें और उसी रास्ते से शोभा यात्रा निकाले, सीओ ने कहा शोभा यात्रा को समय से पहले समाप्त करने का प्रयास किया जाये।
रात्रि 7 बजे तक शोभा यात्रा का वाल्मीकि समाज समापन करने का प्रयास करें इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने समाज के लोगों से की वो शोभा यात्रा डीजे पर कोई भी धार्मिक गीत नही बजायेगा, ऐसा करने पर शोभा यात्रा के संचालक और डीजे बजाने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इंस्पेक्टर ने कहा शोभा यात्रा में कोई हुड़दंग बाजी नही होगी, अगर ऐसे कोई करता है, तो आयोजक तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को ताकि पुलिस समय रहते ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर सके, शोभा यात्रा के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा।
यात्रा में कोई भी व्यक्ति नशे में गलत हरकते करते हुआ दिखाई दे तो आयोजक इसकी पुलिस को सूचना दे। वही वाल्मीकि समाज के लोगों ने शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण माहौल मे निकालने का आश्वाशन दिया है। सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि और इरशाद जाट ने रविदास जयंती पर प्रसाशन का सहयोग करने का आश्वाशन दिया है। बता दे 5 फरवरी को वाल्मीकि समाज की भगवान रविदास की जयंती है। जिस पर नगर व देहात में देर शाम को समाज के लोग शोभा यात्रा निकालते है। जिसमें सुंदर सुंदर झांकिया भी निकलती है।

