जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: झारखंड के धनबाद जिले में आशीर्वाद टावर के तीसरे फ्लोर पर आग लगी है। इस घटना में धनबाद के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में 10 महिलाओं सहित तीन बच्चे और एक अन्य के साथ 14 लोगों की मौत हो गई है।
एसएसपी धनबाद संजीव कुमार ने बताया कि अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अपार्टमेंट में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई लोग मौजूद थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। हम रेस्क्यू पर फोकस कर रहे हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएसपी कानून व्यवस्था के मुताबिक, धनबाद के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। कई के फंसे होने की आशंका है। कुछ मौतों की सूचना भी मिली है। सटीक संख्या को लकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बचाव अभी भी चल रहा है।
फिलहाल मौके पर दमकल गाडियां पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। गौरतलब है कि इस टॉवर के पास में ही एक अस्पताल भी स्थित है। भीषण आग के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले लोग काफी डरे और सहमे हैं। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में ब्लास्ट बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आशीर्वाद टावर में 10 फ्लोर हैं। अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने में लगी हैं। काफी संख्या में पुलिस फोर्स और बचाव कर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। अपार्टमेंट के अधिकतर फ्लैट खाली करा लिए गए हैं।

