Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल फिल्म

CINEWANI


जाह्नवी कपूर को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि वह तमिल फिल्म में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि जाह्नवी कपूर आर्या के साथ तमिल फिल्म ‘पैया 2’ में नजर आ सकती हैं। लेकिन जाह्नवी कपूर को लेकर उनके पापा बोनी कपूर ने ट्वीट किया है और उन्हें लेकर आ रही सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। बोनी कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एकदम साफ कर दिया है कि जाह्नवी कपूर ने अभी कोई तमिल फिल्म साइन नहीं की है।

बोनी कपूर ने बेटी जाह्नवी कपूर को लेकर ट्वीट किया है, ‘डियर मीडिया फ्रेंड्स, मैं आपको बताना चाहता हूं कि जाह्नवी कपूर ने फिलहाल किसी तमिल फिल्म के लिए कमिट नहीं किया है, आप लोगों से अनुरोध है कि झूठी खबरें न फैलाएं।’ इस तरह उन्होंने जाह्नवी के साउथ का रुख करने की फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है।

उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह बवाल में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी जबकि मिस्टर ऐंड मिसेज माही में राजकुमार राव उनके कोस्टार होंगे। जाह्नवी कपूर ने बेधड़क से डेब्यू किया था।


janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img