Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज हिंदूराव अस्पताल में वेतन न मिलने से नाराज डॉक्टर हड़ताल करेंगे। हड़ताल के चलते इमरजेंसी में तो मरीज देखेंगे, लेकिन ओपीडी सेवाएं बंद होंगी। अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक काम बंद कर हड़ताल करेंगे।

एसोसिएशन ने शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें अक्तूबर से वेतन नहीं मिला है, इससे डॉक्टरों के पास दिल्ली में रहने के लिए मकान का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। इस मांग के बाद शनिवार को डॉक्टरों को दो महीने का बकाया वेतन तो मिल गया लेकिन अभी भी एक महीने का वेतन मिलना बाकी है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि अस्पताल में पीने के साफ पानी की किल्लत है, शौचालय गंदे और खराब हैं। ऐसे में मरीजों के साथ अस्पताल के कर्मचारियों को काम करने के दौरान काफी दिक्कतें आती हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी डॉक्टरों को पूरा बकाया वेतन नहीं मिला है।

रेजिडेंट डॉक्टरों ने इससे पहले पत्र में लिखा था कि उन्हें अकादमिक सत्र 2023-2024 के लिए डीएनबी पाठ्यक्रम की सवा लाख रुपये की फीस जमा करनी है। डॉक्टरों का कहना है कि यह फीस देने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। समय पर वेतन न मिलने से परेशानी हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img