- ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ और ‘अंडरट्रायल’ जैसी फिल्मों का किया था निर्माण
जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ और ‘अंडरट्रायल’ जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले निर्माता नाजिम हसन रिजवी का अचानक निधन हो गया। वह अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इनके निधन से इंडस्ट्री में शोक फैल गई।
निर्माता नाजिम हसन रिजवी का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के अमरोहा में उनके पैतृक स्थान पर किया जाएगा। नाजिम हसन रिजवी की फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ 2001 में रिलीज हुई थी। वहीं, 2007 में उनकी फिल्म ‘अंडरट्रायल’ रिलीज हुई, जिसको प्रोड्यूस करने के साथ ही उन्होंने इसका स्क्रीनप्ले भी लिखा था। इसके अलावा 2017 में आई ‘लादेन आला रे आला’ के निर्देशन के साथ उन्होंने इसको लिखा भी था।

