Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

सम्मेद शिखर रथयात्रा का जलालाबाद में जोरदार स्वागत

  • विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद: वहलना, रामपुर मनिहारन नानौता से विहार करते हुए श्री सम्मेद शिखर जी रथयात्रा का जलालाबाद के अतिशय क्षेत्र में पहुंची। जहां प्रबंध समिति द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। सर्वोच्च जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी, श्री पारसनाथ पर्वतराज के पर्यावरण संरक्षण पवित्रता, सद्भावना एवं मधुबन में कल्याणकारी योजनाओं के शुभारंभ के लिए सम्मेद शिखर जी यात्रा का गत 5 फरवरी को सरधना से आचार्य भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में शुभारंभ हुआ। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन एवं महामंत्री सुदीप जैन के नेतृत्व में रथयात्रा का श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में पहुंची, जहां पर सुनील जैन ने यात्रा के साथ चल रहे अतिथियों का पटका व पारसनाथ भगवान का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

इस असर विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय ने बताया कि हम समाज के सहयोग से सम्मेद शिखर जी में यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय आदिवासी लोगों की सहायतार्थ 8000 गज जमीन में एक अस्पताल, स्कूल एवं असहाय व्यक्यिों के लिए आश्रम का निर्माण करने जा रहे है। उसके लिए संगठन के संरक्षक राजेश जैन 8000 गज जमीन दान में देकर हमारी हौसला अफजाई की है। हमारा मिशन सम्मेद शिखर की यात्रा के साथ समाज को संगठित कर युवा वर्ग को समाज व देश हित में कार्य के लिए प्रेरित करना हैं।

इस अवसर पर सुशील जैन, पंडित सनत जैन, सचिन जैन, राहुल जैन, प्रवीण सैनी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img