जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: सोमवार की देर रात्रि में जन अधिकार पार्टी के पूर्व सांसद के साथ हुए हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद पप्पू यादव सारण के मुबारकपुर से मॉब लिंचिंग के पीड़ित परिवारों से मिलकर आ रहे थे तभीे काफिले की गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। पूर्व सांसद पप्पू यादव बाल-बाल बच गये है लेकिन गाड़ियों में बैठे नेता बुरी तरह चोटिल हो गए।
बता दें कि यह हादसा आरा-बक्सर के बीच ब्रह्मपुर फोरलेन पर हुआ हैै। बताया जा रहा है कि यह भीषण सड़क हादसा ट्रक के ओवरटेक किए जाने के दौरान हुआ है। जन अधिकार पार्टी के अनुसार, भीषण सड़क हादसे में पप्पू यादव को भी झटके से चोट लगी, लेकिन बाकी कई नेता गंभीर रूप से घायल हैं। सुरक्षा में लगे जवानों को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।

