- भाकियू लोकशक्ति ने कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत कर किया प्रदर्शन
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि ना किए जाने के विरोध और किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर भाकियू लोकशक्ति ने कलेक्ट्रेट बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। मासिक पंचायत करने के पश्चात भाकियू लोकशक्ति ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।
भाकियू लोकशक्ति के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व बिजनौर जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट बिजनौर में एकत्रित हुए व किसानों के विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा और एक बड़ा आंदोलन करने पर विचार किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

