Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

सभी वर्ग के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाएगा

  • भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों का स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों का स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा है कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 के चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार के द्वारा तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

उन सब को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य हम सबको मिलकर करना है। ताकि आम जनता का रुझान भाजपा की ओर लगातार बढ़ता चला जाए। भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी आशु चौधरी ने कहा है कि सबको मिल जुलकर संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत करने का कार्य करना है।जो भी निचले स्तर पर समस्याएं हैं उनका समाधान कराने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास करने हैं।सभी वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती अनामिका शर्मा ने कहा है कि भाजपा में महिला मोर्चा की विशेष भूमिका है। सभी पदाधिकारियों सदस्यों को एक साथ होकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का कार्य करना है। सभी वर्ग की महिलाओं को भारतीय से जोड़ना और उन्हें सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने सभी नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों का परिचय कराया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम माखन, मृदुला सिंघल, छवि पंत, रीना तोमर, सुनीता यादव, नेहा सैनी, रेनू शर्मा, मंजीत कौर, रोशनी भट्ट, गुड्डी कश्यप, मंजू नेगी, प्रमिला गुप्ता, कुशलता देवी,  डॉ चित्रा शर्मा उपस्थित रही।

समस्त मंडल अध्यक्षों का माला पहनकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रीति गुप्ता, सोनिया अरोरा, रीता कुशवाहा, शीतल पुंडीर, सपना शर्मा, रंजीता झा, सुनीता राणा पंवार, शर्मिला बगवारी, रीना गुप्ता, नीतू चौहान, रिंकी, ऋतु मदान, नीरू सैनी, संगीता बंसल, नेहा सैनी समस्त मातृ शक्ति कार्यक्रम सहयोगी के रूप में उपस्थित रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...

Delhi News: झारखंड मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड के साहिबगंज स्थित बोरियो...

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह, ‘घिस घिस घिस’ का फर्स्ट लुक आउट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img