जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: क्षेत्र के ग्राम कान्हाहेड़ी से पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए दोनों वारंटियों का चालान करते हुए जेल भेज दिया है।
चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा की वांछित एवं वारंटी अभियुक्तो पर कार्यवाही जारी है।चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में बिरालसी चौकी प्रभारी जय सिंह नागर ने थानाक्षेत्र के ग्राम कान्हाहेडी से काफी दिनों से फरार चल रहे दो वारंटियों चरण सिंह पुत्र हरपाल व अमित पुत्र हरपाल निवासी कान्हाहेड़ी को मुखबिर की सूचना पर घर से ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए वारंटियों का चालान करते हुए जेल भेज दिया है।

