Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

किशोर की मौत, हत्या का आरोप

  • मां बोली- कुछ लोग आए और बेटी को दोबारा मैसेज करने पर जान से मारने की दी थी धमकी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने एक लड़की के घर वालों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि घर पर कुछ लोग आए थे और बेटे पर उनकी बेटी को मैसेज भेजने की बात कहकर धमकी देकर गए थे, तभी से बेटा लापता था।

नई मंडी क्षेत्र के अलमासपुर में रहने वाली प्रमिला और उनके परिजनों ने देर रात नई मंडी कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को कुछ लोग उनके घर आए और उन्होंने बेटे विशाल पर उनकी बेटी को मैसेज भेजने का आरोप लगाया। उन लोगों ने बेटे को तरह-तरह की धमकियां दीं। उन लोगों ने हथियार ले रखे थे और मेरे साथ भी अभद्रता की। मैंने कहा कि गलती से चला गया होगा मैसेज हम अपने बेटे को समझा लेंगे। इस पर वो लोग देख लेने की धमकी देकर चले गए।

इसके बाद से उनका बेटा विशाल (14) पुत्र स्व. संजीव घर से लापता हो गया। महिला ने बताया कि इसके बाद से विशाल घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को जब वह काम पर जा रही थी तो रास्ते में विशाल उसे उल्टियां करता हुआ मिला था। उसने कहा कि पेट में बहुत दर्द हो रहा है तो उसे लेकर तुरंत परिजन नई मंडी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने बताया कि किसी जहरीले पदार्थ के कारण विशाल की हालत बिगड़ गई है। इसी दौरान किशोर की अस्पताल में मौत हो गई।

प्रमिला आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने विशाल को जहर देकर मारा है। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की गई है। प्रमिला ने बताया कि विशाल के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। उन लोगों ने ही बेटे को मारा है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नई मंडी कोतवाली विजेंद्र रावत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img