Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये मॉडल्स

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर सदर मे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र, छात्राओं द्वारा विज्ञान के विभिन्न वर्किंग मॉडल्स छात्रों द्वारा तैयार किए गए और प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गये। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुश पुरी रहे। इसके साथ ही ब्लॉक के खंड शिक्षधिकारी ध्यानचंद, समाज सेवी बीना शर्मा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव बालियन, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष वंदना बालियान रहे।

छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल्स का अवलोकन निर्णायक मंडल राजश्री व रीना द्वारा किया गया और कक्षानुसार छात्रों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार मुख्य अतिथि के द्वारा दिए गए। सभी सभी प्रतिभागियों को जमेट्री बॉक्स, मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम बहुत ही सफल व सुनियोजित रहा। अंत में मीरा शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img