- चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह सम्पन्न
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: मंगलवार को स्थानीय चौधरी छोटूराम पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में मेधावी छात्र निधि समिति द्वारा कालेज के प्रतिभा सम्पन्न एवं मेधावी छात्र/ छात्रा अलंकरण समारोह में विभिन्न अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकम के मुख्य अतिथि डॉक्टर राम मोहन (चैयरमैन सुदिति अकेडमी, मैनपुरी) द्वारा कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप जीवन में पॉजिटिव सोच रखते हैं तो कुछ भी बहुत अच्छा कर सकते हैं। साथ ही कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से जीवन में सब कुछ प्राप्त हो सकता है।
उन्होंने अपने माता और पिता के नाम पर अलग- अलग 21 -21 हजार रुपये के पुरुस्कार की घोषणा की। महाविद्यालय में उनके द्वारा अपने माता पिता के नाम पर निर्मित हॉल के लिए अतिरिक्त पांच लाख रुपये और देने की घोषणा की। समारोह की विशष्ट अतिथि सत्यवती देवी पत्नी स्वर्गीय . प्रो रामप्रकाश रांची कृषि विवि द्वारा अपने संबोधन में गुरु का ध्यान करते हुए गुरु महिमा का वर्णन किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो नरेश कुमार मलिक ने जीवन में सफल होने के लिए शुद्धता, धैर्य एवं दृढ़ता पर बल दिया। समारोह में कुल 20 छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के पदक एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
वंशिका गुप्ता को स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान में सर्वाधिक अंक के लिए चौधरी हरद्वारी लाल स्मारक स्वर्ण पदक एवं 5100 रुपए नगद पुरस्कार, अतुल मिश्रा को स्नोकोत्तर उद्यान विज्ञान हेतु चौधरी फतेह सिंह साग स्मारक स्वर्ण पदक एवं स्वर्गीय श्रीमती हरदेव स्मारक नगर पुरस्कार के अंतर्गत 12000 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। शिल्पी सैनी को श्रीमती शीला परुथी स्मारक स्वर्ण पदक एवं स्वर्गीय श्रीमती कतारों देवी स्मारक नगद पुरस्कार प्रदान किया गया
गोविंद त्यागी को एग्रोनोमी में सर्वाधिक अंक के लिए चौधरी धारा सिंह स्मारक स्वर्ण पदक से नवाजा गया एवं अनुभूति को उद्यान विज्ञान हेतु चौधरी खचेरू सिंह स्मारक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
पुरस्कारों की श्रृंखला में विजेता राठी को तीन स्वर्गीय श्रीमती बृजेश सिंह स्मारक नकद पुरस्कार एवं श्रीमती रिसालू देवी स्मारक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। आरती मलिक को श्रीमती मिथिलेश स्मारक स्वर्ण पदक, अर्जुन राठी को चौधरी छोटन सिंह स्मारक स्वर्ण पदक, अदिति को चौधरी राम अवध यादव स्मारक स्वर्ण पदक, चारु चौहान को तीन श्रेणियों में पदक प्रदान किए गए, जिनमें चौधरी रतिराम स्मारक स्वर्ण पदक, कप्तान सिंह स्मारक नगद पुरस्कार एवं प्रेमलता स्मारक पदक प्रदान किया गया, वंशज कुमार को ठा० रिखाई सिंह स्मारक स्वर्ण पदक, कनिष्का वर्मा को स्वर्गीय श्री जगपाल सिंह तोमर स्मारक स्वर्ण पदक एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। मनीष शर्मा को स्वर्गीय श्री रामजी लाल स्मारक स्वर्ण पदक एवं नकद पुरस्कार ,विक्रांत मलिक को चौधरी लखी सिंह मुखिया जी स्मारक स्वर्ण पदक, पवन कुमार को स्वर्गीय देवराज सिंह स्मारक स्वर्ण पदक एवं रोहित पंचाल को चौधरी कृपाल सिंह स्मारक नकद पुरस्कार ,राणा कुमार को चौधरी ताराचंद स्मारक नकद पुरस्कार, महक को श्रीमती भगवानी पत्नी चौधरी मंसाराम स्मारक पदक एवं कु खुशबू अंसारी को स्वर्गीय श्री लाल सिंह स्मारक नकद पुरस्कार एवं भगत सिंह को चौधरी सत्तू राम स्मारक स्वर्ण पदक से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन कृषि रसायन विभाग की सहायक प्रो निधि लूथरा ने किया। मेधावी छात्र निधि समिति के सयोजक डा एके सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी कैडेट, रासेयो के छात्रों, शिक्षक साथियों प्रो विजय कुमार ढाका, प्रो ओमबीर सिंह, डा आईडी शर्मा, डा जॉनी कुमार, डा अभिषेक कुमार, डा टेशू शर्मा, डा स्वशंक कुमार, डा राठौर, प्रो किशोर एवं अन्य शिक्षक साथियों तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ—साथ समाज के गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।

