Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

रुखसाना कौसर के किरदार में श्रद्धा कपूर

CINEWANI


श्रद्धा कपूर, लव रंजन की रोमांटिक बोल्ड कॉमेडी मसाला फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रनबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब दोनों एक्टर्स एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रनबीर कपूर पहली बार लव रंजन के साथ उनके डायरेक्शन में काम कर रहे हैं और फिल्म में वो एक थेरेपिस्ट के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर का काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिलेगा। इसमें उन पर कुछ बिकिनी सीन्स भी फिल्माए गए हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि रनबीर और श्रद्धा के बीच तीन लिप किसिंग सीन्स भी हैं।

फिल्म 8 मार्च को होली के दिन रिलीज होने जा रही है। रनबीर कपूर को अब तक एक रोमांटिक हीरो के रूप में काफी तारीफ मिल ती रही है और इस फिल्म के जरिये वह अपनी इसी सबसे पसंदीदा स्टाइल में वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसके साथ निमार्ता बोनी कपूर का एक्टिंग डेब्यू भी होने वाला है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ एक बेहद दिलचस्प टाइटल है। फिल्म में श्रद्धा कपूर झूठी तो रनबीर कपूर एक मक्कार शख्स का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में दोनों के बीच काफी मजेदार कैमिस्ट्री नजर आएगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म में डिंपल कपाडिया और बोनी कपूर रनबीर कपूर के माता पिता के रोल में होंगे।

लगभग 3 साल पहले श्रद्धा कपूर आखिरी बार ‘बागी 3’ में नजर आई थीं। पिछले साल वरुण धवन और कृति सेनन स्टॉरर ‘भेड़िया’ में श्रद्धा कपूर ने ठुमकेश्वरी…सांग में ठुमके लगाये थे। उस फ्लॉप फिल्म में श्रद्धा को काफी पसंद किया गया था। आजकल श्रद्धा कपूर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के रिलीज होते ही वह अमर कौशिक द्वारा निर्देशित की जाने वाली ‘स्त्री 2’ की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इसी के साथ खबर आ रही है कि उन्हें पंकज पाराशर द्वारा निर्देशित ‘चालबाज इन लंदन’ और विशाल फुरिया की ‘नागिन’ के भी आफर मिले हैं। खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर बहादुर कश्मीरी लड़की रुखसाना कौसर की बायोपिक भी करने जा रही हैं।

रुखसाना कौसर कश्मीर के राजौरी जिले की रहने वाली वही लड़की हैं, जिनके घर 27 सितंबर 2009 की रात लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी घुस आए थे और जिसने उनके साथ जमकर लोहा लेते हुए आतंकी अबु ओसामा को कुल्हाड़ी से मार डाला और दूसरे आतंकवादियों को खदेड़ भगाया था। इस साहसिक कारनामे के लिए 2010 में रुखसाना को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था और आज वह राजौरी में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। इसके पहले भी श्रद्धा कपूर दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का किरदार निभा चुकी हैं।


janwani address 8

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img