Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

महबूब खान की फिल्म ‘औरत’ में फिल्माया गया था पहली बार होली का जश्न

CineVadi 2


होली के त्योहार में भारत में खूब हर्ष और उल्लास देखने को मिलता है। देशभर में धूमधाम से लोग इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। देखा जाए तो कुछ-कुछ जगहों पर तो पूरे हफ्ते ही रंग खेला जाता है। दुनियाभर में अलग-अलग अंदाज और अलग-अलग तौर तरीकों से होली मनाई जाती है। दूर-दूर से भारत में दुनियाभर के लोग होली का त्योहार मनाने जाते हैं। इस रंगों के त्योहार को बॉलीवुड में भी खूब धुमधाम से मनाया जाता है। आॅनस्क्रीन हो या आॅफस्क्रीन सितारों की होली, रंगों के इस त्योहार का मजा और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

बॉलीवुड में होली का त्योहार उस वक्त से मनाया जा रहा है जिस वक्त ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा का दौर हुआ करता था। पहली फिल्म 82 साल पहले यानी आजादी से भी पहले रिलीज की गई थी। बता दें साल 1940 में औरत फिल्म रिलीज हुई थी, उसी में पहली बार होली का त्योहार मनाते हुए दिखाया गया था। इस फिल्म में वैसे होली का जश्न तो देखने को मिला, लेकिन असली रंग नहीं दिख पाए। फिल्म का निर्देशन महबूब खान ने किया था। इस फिल्म में सरदार अख्तर, सुरेंद्र, याकुब और कन्हैया लाल शामिल थे। साल 1957 में इस फिल्म को महबूब खान ने फिर से बनाया मदर इंडिया के नाम से, ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

1952 ही वो साल था जब बॉलीवुड में पहली बार रंगीन होली खेली गई थी। यानी देखा जाए तो ये फिल्मों की पहली रंगीन होली थी। फिल्म का नाम था आन। कई मायनों में ये बहुत बड़ी फिल्म थी। दिलीप कुमार ने फिल्म में दमदार एक्टिंग की थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार और निम्मी को खूब होली खेलते और मस्ती करते देखा गया था। महबूब खान थे फिल्म के डायरेक्टर। मतलब कुल मिलाकर देखा जाए तो बॉलीवुड में होली लाने का पूरा श्रेय महबूब खान को ही जाता है।

इसके बाद होली कई फिल्मों में देखने को मिली, इतना ही नहीं होली को क्लाइमेक्स सीन भी बनाया गया। फिल्मों से अलग बात करें तो एक दौर ऐसा भी था जब बॉलीवुड सेलेब्स की रियल लाइफ होली की भी खूब चर्चा हुआ करती थी। राज कपूर की होली का पहले इंडस्ट्री में एक अलग ही क्रेज हुआ करता था। उसके बाद अमिताभ बच्चन की होली भी काफी चर्चा में रही। मगर अब वो दौर नहीं रहा।

राजकपूर की होली रही है मशहूर

सिनेमाई दुनिया की होली की जब भी बात होती है, आरके स्टूडियो की होली की चर्चा सबसे पहले होती है। हलांकि आरके स्टूडियो की होली प्रसिद्ध शो मैन राज कपूर के निधन के साथ ही आरके स्टूडियो की होली का त्योहार बंद हो चुका है। लेकिन राज कपूर ने निधन के 30 साल बाद भी वो सितारे आरके स्टूडियो की होली को भूला नहीं पाए हैं। हर साल होली के दिन उन्हें आरके स्टूडियो और राज कूपर याद सालने लगती है। राज कपूर ने 60 के दशक में आरके स्टूडियो में दो बड़े त्योहार गणेश पूजा और होली मनाने की परंपरा शुरू की थी जो 1988 में उनके निधन तक जारी रही।

कहते हैं कि होली के दिन आरके स्टूडियो में दो बड़े टैंकों में रंग घोला जाता था। जो भी राजकपूर से मिलने आता था पहले उसके उन रंगों के टैंकों में गोते लगाने होते थे। इसके बाद शुरू होता था नाच गाने और फाग का प्रोग्राम। इस खास कार्यक्रम में कपूर खानदान के अलावा तमाम छोटे बड़े सितारे शामिल होते थे।

उनकी हर एक फिल्म की हीरोइन होली के इस कार्यक्रम शामिल होने पहुंचती थी। इसके अलावा मनोज कुमार, धर्मेन्द्र, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र, दारा सिंह, राकेश रोशन, प्राण, प्रेमनाथ, मिथुन, राजेश खन्ना, अमिताभ, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी, रेखा, श्रीदेवी, जीनत अमान जैसे कलाकार होली का मजा उठा चुके हैं।


janwani address 8

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img