Friday, November 6, 2026
- Advertisement -

Rise and Fall 2 Winner: शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी, 35 लाख रुपये के साथ जीती ट्रॉफी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का छह सप्ताह तक चला रोमांचक सफर शुक्रवार को समाप्त हो गया। शो के ग्रैंड फिनाले में शहजाद पूनावाला ने बाजी मारते हुए विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही उन्हें 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली। वहीं, ‘नागिन 7’ की अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि ‘बिग बॉस 8’ के विजेता गौतम गुलाटी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इनामी राशि को लेकर शहजाद ने किया बड़ा ऐलान

‘राइज एंड फॉल 2’ का खिताब जीतने के बाद शहजाद पूनावाला को 35 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। हालांकि, उन्होंने इस रकम को अपने पास रखने के बजाय इसे दान करने का फैसला किया है। शहजाद ने घोषणा की कि वह पूरी इनामी राशि बाढ़ प्रभावित राज्यों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे। बता दें कि इस शो के पहले सीजन की ट्रॉफी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीती थी।

स्वरा भास्कर को मिला चौथा स्थान

छह सप्ताह तक चले इस रियलिटी शो में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। आखिरकार शहजाद पूनावाला विजेता बने। उनकी दोस्त स्वरा भास्कर चौथे स्थान पर रहीं, जबकि करण पटेल को पांचवां स्थान मिला।

शो की शुरुआत में शहजाद और स्वरा के बीच काफी मतभेद देखने को मिले थे। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई। इस बदलाव ने गेम का पूरा समीकरण बदल दिया। शहजाद शुरुआत से ही शो में काफी सक्रिय रहे। पहले दिन सिवेट तोमर के साथ उनकी लड़ाई भी खूब चर्चा में रही।

बेबाक अंदाज से चर्चा में रहे शहजाद

शहजाद पूनावाला पूरे सीजन में अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी बात रखने के लिए सुर्खियों में रहे। उन्हें शो के सबसे तेज दिमाग वाले खिलाड़ियों में गिना जाता था। तेज प्रताप यादव के साथ उनकी दोस्ती, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ प्रतिद्वंद्विता और गौतम गुलाटी के साथ उनके बदलते रिश्तों ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा।

शो में नजर आए थे ये प्रतियोगी

‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला के अलावा कई चर्चित हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इनमें सिवेट तोमर, काजल राघवानी, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, करण पटेल, कायरा अनु, स्वरा भास्कर, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, अनीश भगत, ऋषभ जायसवाल, जसवंत बोपन्ना, इरीना रुदाकोवा, सारा गुरपाल और सोनम मलिक शामिल थे।

क्या है ‘राइज एंड फॉल 2’ का कॉन्सेप्ट?

अमेजन प्राइम के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की कहानी अमीर और गरीब के बीच के अंतर पर आधारित है। शो में प्रतियोगियों को दो समूहों में बांटा जाता है, जिन्हें ‘कामगार’ और ‘शासक’ कहा जाता है।

कामगारों का लक्ष्य मेहनत और रणनीति के दम पर आगे बढ़कर शासक बनना होता है। वहीं, शासकों को अपनी स्थिति और ताकत बनाए रखने के लिए लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस तरह पूरे सीजन में सत्ता, रणनीति, दोस्ती और प्रतिद्वंद्विता का खेल देखने को मिलता है। इस सीजन की मेजबानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने की थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here