Home Uttar Pradesh News Shamli शिकायतों के निस्तारण में लारवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

शिकायतों के निस्तारण में लारवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

0
शिकायतों के निस्तारण में लारवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम
  • डीएम की अध्यक्षता में शामली में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में तहसील शामली सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मात्र 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किय गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर संतोषजनक एवं समयबद्ध करना सुनिश्चित करें। फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंगलवार को शामली तहसील में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बंधित 60 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 02 का मौके पर स्तिारण कर बाकी संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कॉविड 19 महामारी एवं संचारी रोग से सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई उन्होंने मुख्य रूप से कोरोना के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग, बार-बार हाथ धोना, फेस मास्क का इस्तेमाल करना एवं संचारी रोग के चलते साफ-सफाई जल निकासी आदि का उचित प्रबंध हो उसके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

समाधान दिवस में कृषि उपनिदेशक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में पिछले साल की अपेक्षा इस साल पराली जलाने की घटना कम है। किसान पराली ना जलाए इसके लिए टीम के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है,वॉल पेंटिंग भी कराई जा रही है।

अवसर पर पुलिस अधीक्षक,नित्यानंद राय,मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ, परियोजना निदेशक, कृषि उपनिदेशक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

33 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण

ऊन: तहसील में उप जिलाधिकारी मणि अरोरा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 शिकायतें आई, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिकायतों में राजस्व विभाग की 18, विद्युत विभाग दो पुलिस विभाग 6 विकास विभाग एक आपूर्ति विभाग 3 डूडा एक शामिल हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार रणवीर सिंह सीओ अमित सक्सेना समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

चार शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

कैराना: मंगलवार को तहसील में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जमीनी विवादों, चकरोड पर अवैध कब्जे, गांव में नल लगवाने, जल निकासी व राशन कार्ड बनवाने से संबंधित कुल 33 शिकायतें आई। जिनमें से चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया। इस दौरान बीडीओ कृष्ण गोपाल चौधरी, तहसीलदार प्रवीण कुमार सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।