Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

टिकैत को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

  • जस्ट डायल से लिया था नंबर, बम से उड़ाने की योजना पाई गई निराधार

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: फोन पर टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि होली के दिन भारतीय किसान यूनियन के युवा विंग अध्यक्ष और चौधरी नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी थी। फोन पर टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए कहा गया था कि वह आजकल बहुत आंदोलनों में भाग ले रहे हैं।

इसके बाद थाना भोराकलां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी विशाल पुत्र देवा निवासी महेश गार्डन नई अनाज मंडी गोदाम वाली गली, बाबा हरिदास नगर थाना नजफगढ़ दिल्ली और मूल निवासी ग्राम धनाना थाना कथुरा सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद धमकी दिए जाने के मामले की गहनता से जांच की गई। पुलिस का दावा है कि जान से मारने या बम से उड़ाने की धमकी जैसी कोई भी योजना निराधार पाई गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल शराब का आदी है और मजदूरी करता है। आरोपी ने जस्ट डायल से गौरव टिकैत का नंबर प्राप्त कर उस पर धमकी दी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img