जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर पार्टी प्रमुख मायावती ने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, ट्वीट कर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बहुजन नायक श्री कांशीराम जी व उनके समाज/अनुयाइयों की उपेक्षा, तिरस्कार व षडयंत्र का क्रम विरोधियों द्वारा आज भी लगातार जारी है, जिसका उचित जवाब चुनावी सफलता व सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके देते रहना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशी राम की जयंती पर पार्टी प्रमुख मायावती ने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कांशी राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/TWVzQStbTi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2023
वहीं मायावती ने आगे कहा कि इसी बीएसपी मूवमेन्ट को जमीनी मजबूती तथा यूपी में चार बार बनी सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय सरकार में उसका करोड़ों लोगों को सही लाभ पहुँचाकर उन्हें सत्ता की शक्ति के बल से सुसज्जित किया गया, जो देश में ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के अहम मामले में बेहतरीन एवं बेमिसाल है।
1. बामसेफ, डीएस4 व बहुजन समाज पार्टी के जरिए सदियों से वंचित-शोषित बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति के रूप में खड़ा करके परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट को आत्मबल व गति देने वाले मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज जन्मदिन पर अपार श्रद्धा-सुमन।
— Mayawati (@Mayawati) March 15, 2023
बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति के रूप में खड़ा करके परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट को आत्मबल व गति देने वाले मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज जन्मदिन पर अपार श्रद्धा-सुमन।

