- भाई-बहन की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को
- दोनों भाई बहन स्योहारा में अपनी मौसी के घर से लौट रहे थे अपने घर
जनवाणी ब्यूरो |
स्योहारा: स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन स्योहारा क्षेत्र से अपनी मौसी से मिलकर अपने घर लौट रहे थे। भाई-बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना अफजलगढ़ के मोहल्ला जैनुल आबेद्दीन निवासी आसिफ (27 वर्ष) पुत्र शाहबुद्दीन व अपनी बहन फिरदौर (18 वर्ष) के साथ अपनी स्योहारा के गांव मुकरपुरी में अपनी मौसी के घर आया था। बुधवार को दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।
स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित रामगंगा पुल के निकट उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ व कोतवाल धामपुर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी, तो घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

