Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

हवन-पूजन के साथ शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

  • मिल के संयुक्त निदेशक रहे हवन-पूजन में मुख्य यज्ञमान
  • मिल गेट पर पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसान हुए सम्मानित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सर शादीलाल एंटरप्राइजेज लिमिटिड की अपर दोआब शुगर मिल के पेराई सत्र 2020-21 का हवन-पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया। मिल संयुक्त निदेशकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हवन-पूजन के बाद चेन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। शुगर मिल गेट के तौल केंद्र पर सबसे पहले भैंसा बुग्गी, टैÑक्टर ट्राली में गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।

गुरुवार को सर शादीलाल एंटरप्राइजेज लिमिटिड की अपर दोआब शुगर मिल का पेराई सत्र के शुभारंभ के अवसर पर मिल परिसर स्थित मंदिर में हवन पूजन किय गया। जिसके मुख्य यज्ञमान मिल के संयुक्त निदेशक राहुल लाल और विवेक विश्वनाथन रहे।

पूजा अर्चना और हवन के बाद संयुक्त निदेशक राहुल लाल और विवेक विश्वनाथन, चीफ आपरेटिंग हेड आरबी खोकर, महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप पिलानिया, महाप्रबंधक तकनीकि अनिल गुप्ता, महाप्रबंधक उत्पादन पंकज अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना दीपक राणा, उप महाप्रबंधक गन्ना केपीएस सरोहा, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक, गन्ना समिति चेयरमैन मनोज पंवार आदि ने कैन कैरियर में गन्ना डालकर पैराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया।

33 4

जिसके बाद शुगर मिल के संयुक्त निदेशकों एवं मिल अधिकारियों ने सबसे पहले मिल में ट्रैक्टर ट्राली लेकर आने वाले किसान सुनील उर्फ छोटू निवासी सिलावर तथा सबसे पहले भैंसा बुग्गी लेकर आने वाले किसान जावेद निवासी बराला तथा गौरव पुत्र रणवीर निवासी लिलौन को शॉल भेंट कर माला पहनाई और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पेराई सत्र शुभारंभ के लिए चीनी मिल प्रबंधन ने मिल गेट के लिए 5 नवंबर का जहां 51 हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट, 6 नवंबर का 60 हजार कुंतल का इंडेंट जारी किया गया है। इसके अलावा देहात क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों के लिए 3 नवंबर के लिए 3100 कुंतल का इंडेंट जारी किया गया है जबकि 4, 5 तथा 6 नवंबर का 15,500-15,500 कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन राजबीर सिंह, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, जयवीर सिंह कुड़ाना, बिजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुड़ाना, पुष्पेंद्र व लवली मलिक आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img