Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सीएचसी में बायो मेडिकल वेस्ट का करें प्रबंधन: एडी हेल्थ

  • एडी हैल्थ अनिला जोशी ने किया सीएचसी का निरीक्षण
  • लैबर रूम और शौचालयों में मिली गदंगी पर जताई नाराजगी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: अपर स्वास्थ्य निदेशक सहारनपुर मंडल डा. अनिता जोशी ने गुरूवार को शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम और शौचालयों में गंदगी मिलने और बायो मेडिकल वेस्ट उचित प्रबंधन नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में होने वाली सर्जरी से पूर्व मरीज का कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाए।

गुरूवार को अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. अनिता जोशी ने डिविजन क्वालिटी टीम के सदस्यों के साथ शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मोहल्ला बनखंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में निरीक्षण के दौरान उन्होेंने लेबर रूम का निरीक्षण किया, जहां पर गंदगी पाई गई और बायो मेकिडल कचरा फैला पाया गया। जिसके बाद आॅपरेशन थियेटर, हर्बल गार्डन, आई ओटी का निरीक्षण किया।

हर्बल गार्डन के पास स्थित शौचालय की छत पर रखे टैंक से लगातार पानी गिरता मिला और गंदगी पाई गई। आई ओटी में निरीक्षण कर दवाईयो, इंजेक्शनों की एक्सपायरी की जांच की गई। जिसके बाद हैल्प डेस्ट, इमरजेंसी, पैथोलॉजी लैब, आटो एनोलाइजर रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

38 3

निरीक्षण के दौरान पुरूष वार्ड में एक भी मरीज नहीं मिला। एचआईवी लैब पर ताला लटका मिलने पर बताया गया कि उक्त कर्मचारी की ड्यूटी कोरोना महामारी के अंतर्गत लगाई गई है। एडी हैल्थ ने अस्पताल परिसर में समुचित सफाई व्यवस्था और आपरेशन थियरेटर एवं इमरजेंसी में प्रयोग होने वाली दवाओं इंजेक्शनों की प्रति दिन एक्सपायरी तिथि की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी में आक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेकर दवाई के डिब्बे पर ही एक्सपायरी डेट अंकित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डिविजन क्वालिटी टीम से डा. उत्कृष्ट प्रजापति क्वालिटी डिविजन कंसलटेंट, डा. गुरदीप बिरल डिविजन कंसलटेंट के अलावा डा. साकेत डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी कंसलटेंट, डा. वीपी सिंह, डा. जहिद अली, डा. आशीष अग्रवाल, डा. दीपक कुमार, डा. अनुज मलिक आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img