Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

गांव रामखेडी मे शहीद अनुज की प्रतिमा का हुआ अनावरण

  • पत्नी व दोनों बच्चों को बिलखता देख हर किसी की आंखें हुई नम

जनवाणी संवाददाता |

छुटमलपुर: देश सेवा का जज़्बा लेकर सेना में भर्ती हुए रामखेड़ी के लाल शहीद अनुज की प्रतिमा का अनावरण भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर व पूर्व विधायक ने संयुक्त रूप से किया। विदित हो कि गत वर्ष सीमा सुरक्षा बल के जवान अनुज भारत नेपाल सीमा पर तैनाती के समय तीन मंजिला इमारत से गिरकर वीरगति को प्राप्त हो गए थे। 22 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार सैनिक व राजकीय सम्मान के साथ उनके ग्राम रामखेड़ी में कर दिया गया था।

चिता को मुखाग्नि उनके ढाई वर्षीय बेटे अक्षित ने दी थी। उनके निधन पर उनके परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। मंगलवार को उनके गांव रामखेड़ी में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण उनकी पत्नी राखी, बेटी आरोही व बेटे अक्षित की मौजूदगी में किया गया। प्रतिमा का अनावरण संयुक्त रूप से भाजपा किसान प्रकोष्ठ के साहब सिंह पुंडीर व पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने किया। इस दौरान साहब सिंह ने कहा कि देश के वीरसपूतो का बलिदान हमेशा देश व देशवासियों के लिए प्रेरणा का काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने प्रियजनों को छोड़कर देश की सुरक्षा में सीमाओं पर तैनात हमारे जवान ही हमारे लिए असली हीरो हैं।

पूर्व विधायक जगपाल दास ने कहा कि सैनिकों के शौर्य व देश की सुरक्षा के उनके जज़्बे के कारण ही देशवासी चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने सभी से सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इससे पूर्व मौन धारण कर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पत्नी व बच्चों को बिलखता देख सभी की आंखें नम थी। हर कोई ग़मज़दा परिवार को ढांढस बंधा रहा था। भाजपा वरिष्ठ नेता साहब सिंह पुंडीर ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अनावरण से पूर्व हुए हवन यज्ञ में किसान सहकारी समिति चैयरमेन सतीश पुंडीर, सुशील काम्बोज, मास्टर ऋषि पाल सैनी ने परिवार के लोगों के साथ आहुतियां दीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img