जनवाणी संवाददाता |
नानौता: गांव कुआंखेड़ा संगम के तट पर राज्य सरकार द्वारा घोषित गंगा स्वच्छता पखवाड़े के शुभ अवसर पर संगम के तट पर पोषण पखवाड़े के तहत एसडीएम रामपुर मनिहारान द्वारा लाभार्थियों को अन्नाप्राशन दिवस एवं गोद भराई का कार्यक्रम कराया गया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा कौशिक के नेतृत्व में पोषण पखवाड़े के तहत आंगनवाडी कार्यकारी पूनम शर्मा, राकेशवती एवं गीता देवी के लाभार्थियों का अन्नप्राशन दिवस एवं गोद भराई का कार्यक्रम उपजिलाधिकारी संगीता राघव के द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें क्षेत्र के गांव की आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी अपनी सहभागिता की गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कलश यात्रा एवं गंगा आरती का भव्य आयोजन राज्य सरकार के कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया स्वयं सहायता समूह आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल करने का संकल्प लिया गया । मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार एवं एसडीएम संगीता राघव बीडीओ राकेश कुमार एवं डीएफओ सहारनपुर द्वारा भी अपने विचारों को रखा गया।
इस अवसर पर नरेंद्र दत्त शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रमोद राणा एवं ठाकुर शेरपाल सिंह, दुष्यंत चौहान मदन पाल कश्यप, ठा. बलराम सिंह आदि ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

