Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

पुलिस को गंगनहर में मिली टूटी हुई एटीएम मशीन

  • पुलिस ने मशीन के गंगनहर से निकाल कर कब्जे में लिया

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: शुक्रवार को पुलिस को अटेरना पुल के पास गंगनहर में टूटी हुई एक एटीएम मशीन मिली। पुलिस ने तत्काल मशीन को गंगनहर से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। माना जा रहा है कि किसी दूसरे जिले में एटीएम लूट की घटना हुई होगी। बदमाशों ने मशीन से कैश निकाल कर उसे गंगनहर में फेंक दी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।

वर्तमान में गंगनहर का पानी उतरा हुआ है। शुक्रवार को पुलिस अटेरना पुल के पास मेरठ से गायब बच्चों के शव की तलाश में लगी हुई थी। इस दौरान लोगों ने पुल के निकट गंगनहर में एक एटीएम मशीन पड़ी हुई देखी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस दी। जिसके बाद पुलिस ने मशीन को बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया। मशीन पूरी तरह टूटी हुई थी और कैश बॉक्स खाली था।

माना जा रहा है कि बदमाशों ने किसी दूसरे जिले में एटीएम मशीन लूटी होगी और कैश निकालने के बाद मशीन यहां फेंक दी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है। साथ ही पुलिस ने आसपास के जिलों में भी मशीन मिलने की सूचना वायरल कर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि गंगनहर में टूटी हुई एटीएम मशीन मिली है।

मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि एटीएम मशीन काफी पुरानी है और उस पर कुछ भी प्रिंट भी नहीं है। शनिवार को लीड बैंक के मैनेजर से बात करके टीम बुलवाई जाएगी और वो जांच करेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img