Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

नवरात्रि स्पेशल डिश: उपवास में ट्राई करें कुट्टू के आटे से बनी यह डिश…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। चैत्र नवरात्रि का आज छठा उपवास है। कुछ लोग उपवास में फलहार कहते है तो कई लोग कुट्टू के आटे से बनी कचोरी, पकोड़ी और आलू खाते है। यदि आप यही सब खाते हुए बोर हो गए है तो ट्राई कर सकते है कुट्टू के आटे से बना डोसा। तो चलिए बताते है आपको कुट्टू के आटे से डोसा बनाने की रेसिपी… 

07 25

कुट्टू का डोसा बनाने की सामग्री

  • 3-4 उबले हुए आलू

  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर

  • सेंधा नमक

  • 1 चम्मच बारीक कटी अदरक

  • 1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च

  • घी

  • आधा कप कुट्टू का आटा

कुट्टू का डोसा बनाने की विधि

05 25

कुट्टू का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले भरने के लिए आलू तैयार करें। इसके लिए एक पैन में देसी घी लें और गर्म करें। फिर इसमें आलू डालकर मैश कर दें। इसके बाद आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और आधा चम्मच अदरक डालकर अच्छे से मिला लें। अब आलू को कुछ देर के लिए भूनें। जब इनका कलर बदल जाए तो इन्हें साइड रख दें। इसके बाद डोसा बनाने के लिए एक बर्तन में एक आलू मैश करें। इसमें कुट्टू का आटा और सेंधा नमक डाल दें। इसमें पानी डालें। इसके बाद आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें और स्मूद बैटर बना लें।

08 22

चलिए अब डोसा बनाते है। सबसे पहले तवा लें और उस पर घी लगाएं। इसके बाद डोसा बैटर फैला दें। कुछ देर इसे अच्छे से सेकें। इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेकें। इसके बाद इसके बीच में तैयार किए हुए आलू रखें और डोसे को फोल्ड कर दें। इसे हरे धनिये की व्रत वाली चटनी के साथ परोसें, भोग लगाएं और खाएं। आप डोसे के बैटर में आलू की जगह उबली हुई अरबी भी डाल सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...
spot_imgspot_img