जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: किडजी नईमंडी में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। आज से ठीक सोलह वर्ष पूर्व किड्जी न्यू मंडी स्कूल की स्थापना कर स्कूल की शुरुआत की गई थी।
स्थापना दिवस के साथ ही स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस ओर पुरस्कार वितरण समारोह भी मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की डायरेक्टर चारु भारद्वाज ओर कॉर्डिनेटर साक्षी बक्शी द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुई। स्कूल की डायरेक्टर चारु भारद्वाज द्वारा बच्चों को स्थापना दिवस से संबंधित कुछ बातें साझा की गई।
स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त स्कूल के बच्चों द्वारा कराटे तथा स्केटिंग जैसी अदभुत कला का भी प्रदर्शन किया गया।
कॉर्डिनेटर श्रीमती साक्षी बक्शी द्वारा विद्यार्थियों तथा उनके माता पिता को विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया, जैसे पैरेंट ऑफ द ईयर अवार्ड, मोस्ट अटेंटीव पैरेंट अवार्ड आदि। शिक्षिकाओ ने विद्यार्थियों को वार्षिक परिणाम देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय के इस विशेष कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं (सिमरन, श्वेता, अरुणा, पल्लवी, ऐश्वर्या, सना, जूही, स्नेहा, तान्या) ने अपना पूर्ण योगदान दिया।

