सहारनपुर: नगर निगम के गेट पर बड़ा हादसा हो गया। एक स्विफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार से सहायक नगर आयुक्त की गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में अधिकारी के साथ, सहायक अभियंता , होमगार्ड और ड्राइवर चोटिल हुए हैं। हादसे के बाद ड्राइवर स्विफ्ट डिजायर कार छोड़कर भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार दोपहर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम फील्ड से अपने आॅफिस वापस लौट रहे थे। उसके पास सरकारी गाड़ी थी। इसमें सहायक अभियंता दानिश हैदर नकवी, ड्राइवर मेहता के अलावा होमगार्ड शराफत बैठे थे। तेज आवाज को सुनकर नगर निगम के कर्मचारी उस ओर दौड़ पड़ते हैं। गेट से अंदर गाड़ी बहुत धीमी गति से आती दिख रही थी।
इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार तेज गति से आकर उनकी गाड़ी में टकरा जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट डिजायर आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। सहायक नगर आयुक्त की गाड़ी भी एक साइड से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता , ड्राइवर मेहता के अलावा होमगार्ड को चोट आईं हैं। दुर्घटना की आवाज सुनते ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी गेट की ओर दौड़ पड़ते हैं।
घायल अधिकारी और कर्मचारियों को जिला अस्पताल लाया गया है। सहायक अभियंता दानिश हैदर नकवी के सिर में चोट आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि सहायक नगर आयुक्त के अभी फिलहाल सामान्य चोट है।