Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

याकूब के बेटे की तीन करोड़ की जमीन कुर्क

  • पीपलीखेड़ा स्थित संपत्ति पर की गई कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: बसपा नेता पूर्व मंत्री हाजी याकूब के मीट प्लांट पर छापेमारी के बाद पूर्व मंत्री सहित सात लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। सरकार द्वारा पूर्व मंत्री की संपत्ति को अवैध बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने पूर्व मंत्री व उसके परिवार के निकट करीब 31 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश कर दिए थे।

मंगलवार पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे फिरोज कुरैशी उर्फ भूरा के नाम पीपली खेड़ा स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की। पूर्व मंत्री हाजी याकूब की पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज सहित सात लोगों पर गैंगस्टर के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पूर्व मंत्री व उसके परिवार पर अवैध उगाही कर संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा शासन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।

04 29

कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री व उसके परिवार की करीब 31 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए थे। जिसमें पांच सदस्य कमेटी बनाकर सीओ किठौर को प्रशासक नियुक्त किया गया। मंगलवार एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह व सीओ किठौर रुपाली राय की उपस्थिति में पुलिस ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी उर्फ भूरा के नाम

थाना क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा स्थित खसरा नंबर-763 रकबा 0.1260 हेक्टेयर व खसरा नंबर 756 रकबा 0.1700 हेक्टेयर जमीन कीमत करीब तीन करोड़ को कुर्क कर ली गई। एसपी देहात ने बताया कि अब तक पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व परिजनों को नाम करीब 24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई बाकी बची सात करोड़ की संपत्ति को भी आगामी समय पर कुर्क किया जायेगा।

पल्लवपुरम पुलिस ने पकड़ा 15 हजारी बदमाश

मोदीपुरम: पल्लवपुरम पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित इनामी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि धंजू गांव निवासी मंजीत सिंह वांछित चला आ रहा था। जिस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कोर्ट में तारीख के लिए जा रहा है। जिस पर पुलिस ने आरोपी को कचहरी के बाहर आंबेडकर चौराहे के पास से पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img