Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया ने शुरू किया मुफ्त सेनिटाइजिंग सेंटर 

  • आलोक फिलिंग स्टेशन से होकर गुजरने वाले सभी वाहनों को किया सैनिटाइजिंग

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: रोटरी क्लब धामपुर इंडस्ट्रियल एरिया ने नगर में नई पहल शुरू की। क्लब की ओर से नगर में मुफ्त सैनिटाइजिंग सेंटर की स्थापना की गई। जिस पर क्लब सदस्यों ने वहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को सैनिटाइजिंग किया।

सुभाष मार्ग स्थित आलोक फिलिंग स्टेशन पर बुधवार को स्थापित किए गए मुफ्त सेनेटाइजिंग सेंटर का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष संजय शर्मा एडवोकेट ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि इस सेंटर पर आने वाले सभी वाहनों को रोटरी क्लब इंडस्ट्री एरिया की ओर से मुफ्त में सैनिटाइजिंग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर में इसके अलावा कुछ और अन्य स्थानों पर भी उनके क्लब की ओर से मुफ्त सैनिटाइजिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य शहर में चलने वाली ई-रिक्शाओं को सैनिटाइजिंग करना है, क्योंकि ज्यादातर नागरिक इधर से उधर जाने के लिए ई रिक्शाओं का सहारा लेते हैं।

इस अवसर पर क्लब के सचिव कुशाग्र सक्सेना, रोटेरियन एसपी सलूजा, जितेंद्र गोयल, अनुपम गुप्ता, मयंक गुप्ता, सुमित अग्रवाल, अजीत चावला, सतपाल सिंह चावला, अंकित अग्रवाल, मनीष गर्ग, राजेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह रोमी, सुधीर बंसल, अतुल कुमार, रवि शंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img