Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

जब कुछ ज्यादा भोजन कर लें, तब

Sehat 1


इसमें कोई दो राय नहीं है कि जरूरत से ज्यादा खा लेना सेहत पर भारी पड़ सकता है। हां, कभी-कभार ओवरईटिंग की जा सकती है लेकिन अगले दिन अगर आप महसूस करने लगें कि कुछ ज्यादा ही हो गया है तो इस स्थिति को संभालने के लिए आप ये कदम उठा सकते हैं।

शरीर की सुनें

यह जानना जरूरी है कि आपका शरीर खाने के प्रति कैसी प्रतिक्रि या देता है। ओवरईटिंग से वापस लौटने के लिए सबसे अच्छा उपाय है उसी तरह के खाने की आदतों को अपनाना जो आपके लिए पहले भी कारगर रही हों। खाना छोड?ा या कैलोरीज कम करना सही नहीं है। वर्कआउट के साथ सेहतमंद खाने की आदत आपको दोबारा सही रास्ते पर ले आएगी। 15 मिनट की वॉक भी आपको अद्भुत फायदे दे सकती है।

सतरंगा हो भोजन

डाइट में सेहतभरा और अलग-अलग रंगों का खाना, फल और सब्जियां शामिल करके आप अपने शरीर को ताकतवर बनाने के साथ ओवरईटिंग से जल्द उबरने के लिए सक्षम बनाती हैं। अलग-अलग रंग के खाद्य पदार्थ आपके शरीर में पानी की पूर्ति करने के साथ फाइबर की पर्याप्त मात्र और एंटीआॅक्सीडेंट्स प्रदान करते हैं। फाइबर आपके लिवर और मलाशय को साफ रखता है और एंटीआॅक्सीडेंट्स आपके शरीर को कोशिकाओं के नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं।

खूब पानी पिएं, कॉफी व अल्कोहल से बचें

फल या सब्जियों, जैसे कि स्ट्रॉबेरी, अदरक, खीरा, नींबू और पुदीना पत्तियों से युक्त पानी दिन भर पिएं। इससे शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलेंगे। दूसरी तरफ कॉफी, सोडा और एल्कोहल से एसिडिटी और डीहाइड्रेशन की समस्या पैदा होती है, इसलिए इनसे दूर रहें।

पसीना बहाएं

पसीना बहा कर आप शरीर का फूलापन दूर कर सकते हैं। बीस मिनट के लिए ट्रेडमिल का उपयोग करके या योगा के जरिए यह आसानी से किया जा सकता है। अपने पालतू को घुमाने के बहाने आप पावर वॉक भी कर सकती हैं।

सकारात्मक सोचें

अपनी सोच को निगेटिव न रखें। एक दिन इच्छानुसार खा लेने से आपकी डाइट या एक्सरसाइज रूटीन खराब नहीं होगा। नए दिन के साथ नई शुरूआत करें और कुछ आशावादी लोगों की आदतों को अपनाने की कोशिश करें।

                                                                                        खुंजरि देवांगन


janwani address 5

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img