कोतवाली देहात: थाना क्षेत्र के गांव सुनपता में बिलाई चीनी मिल का क्रय केंद्र है जिस पर पिछले की दिनों से तौल कार्य बंद पडा हुआ है। जिसके सम्बन्ध में किसानो द्वारा कई बार मिल प्रशासन से बातचीत की गई लेकिन मिल प्रशासन के द्वारा तौल कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया। मिल प्रशासन के एक अधिकारी ने किसान के द्वारा तौल के लिए पूछने पर किसान से अभद्र व्यवहार किया।
जिसकी सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष विकास नूरी व युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुनपता क्रय केंद्र पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद किरतपुर नहटौर मार्ग पर गन्ने के खाली भरे ट्रकों का जाम लगा दिया और शीघ्र तौल कराने सहित अन्य मांगों को लेकर वहीं धरना शुरू कर दिया।