बलरामपुर: 01 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम द्वारा जागरूकता रैली को जिला पंचायत से हरी झंडी दिखाकर किया गया। जागरूकता रैली पीपल तिराहा होते हुए पुन: जिला पंचायत पर आकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ जी का वर्चुअल संबोधन उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा सुना गया। इस दौरान विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य उपस्थित रहे।
विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम द्वारा नैनीहाल का एडमिशन फॉर्म भरकर स्कूल चलो अभियान का प्रथम नामांकन किया गया। विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला एवं जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा छात्रों को निशुल्क किताब वितरण किया गया तथा स्वच्छता एवं अनिवार्य रूप से शिक्षा प्राप्त करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, अपर सीएमओ डॉ एके सिंघल, यूनिसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव वाह अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।