Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

हज यात्रियों की सुविधाओं के इस वर्ष लगभग 60 सरकारी कर्मचारी होंगे तैनात

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने हज सत्र-2023 के लिए चयनित 26,786 हज यात्रियों को हज के लिए बधाई देते हुए उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की है, साथ ही कहा कि हज यात्रियों का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

सिंह ने बताया कि हज सत्र-2023 हेतु उत्तर प्रदेश से तीन श्रेणियों का निर्धारण किया गया है जिसमें श्रेणी क में 70 वर्ष से अधिक के हज यात्री एक सहयोगी के साथ चयनित संख्या-1272, श्रेणी ख में 45 वर्ष से अधिक की महिलाएं बिना मेहरम श्रेणी चयनित संख्या-222 तथा श्रेणी ग में सामान्य श्रेणी के चयनित यात्रियों की संख्या 25,292 सहित कुल 26,786 हज यात्रियों का चयन किया गया है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने बताया कि हज सत्र 2023 हेतु वर्तमान सरकार के अथक प्रयास फलस्वरूप पहली बार 45 वर्ष से अधिक की महिलाओं को अकेले आवेदन करने की अनुमति प्रदान करते हुए ऐसी समस्त महिलाओं का चयन किया गया है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा ऐसी महिलाओं हेतु अपने स्तर पर उनकी ग्रुपिंग की जायेगी तथा उन्हें सऊदी अरब में विशेष सुविधा के अन्तर्गत प्रवास हेतु अलग भवन आवंटित किया जायेगा तथा उनकी देख-रेख हेतु महिला खादिमुल हुज्जाज की तैनाती भी की जायेगी। महिला सशक्तिकरण के लिये सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है।

धर्मपाल सिंह ने बताया कि उपरोक्त श्रेणी के अन्तर्गत चयनित समस्त आवेदकों को उनके चयन की सूचना उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर उपलब्ध करा दी गयी है। शीघ्र ही समस्त चयनित हज यात्रियों को उनके बैंक रिफरेंस नम्बर व धनराशि जमा करने हेतु खाता संख्या की जानकारी उनके कवर नम्बर पर प्रदर्शित कर दी जायेगी।

जिन चयनित यात्रियों ने अभी तक अपने आवेदन की हार्ड कॉपी उप्र राज्य हज समिति को उपलब्ध नहीं कराई है उन्हें सलाह दी जाती है कि वह यथाशीघ्र अपने आवेदन की हार्ड कॉपी उप्र राज्य हज समिति के कार्यालय 10ए विधान सभा मार्ग, लखनऊ को दस्ती डाक द्वारा उपलब्ध करा दें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img