Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

अवैध पटाखों को लेकर छापे, कई कुंतल बरामद

  • लालकुर्ती और भावनपुर में कार्रवाई में दो गिरफ्तार, लाखों रुपये की कीमत के पटाखे बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दीपावली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है पटाखों के अवैध रूप से भंडारण के मामलें भी बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने एक सूचना के बाद पीके टैंट हाउस पर छापेमारी कर छह लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किये हैं। जबकि मालिक फरार बताया जा रहा है।

शुक्रवार को लालकुर्ती पुलिस को सूचना मिली कि छोटे बाजार स्थित पीके टैंट हाउस में अवैध रूप से पटाखों का जखीरा जमा करके रखा गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पटाखें जब्त किए हैं। एसओ लालकुर्ती ब्रजेश सिंह ने बताया कि आमोघ अग्रवाल का पीके टैंट हाउस में करीब छह लाख रुपये कीमत के पटाखों का जखीरा पकड़ा गया। इससे पहले भी इसी थाना क्षेत्र की एक बेकरी में इसी तरह पटाखों का जखीरा बरामद किया गया था।

08 copy

लालकुर्ती में पटाखों का जखीरा देखने के लिये लोगों की भीड़ लग गई। गौरतलब है कि सरधना में जिस तरह से एक मकान में विस्फोट हुआ था उसमें भी पटाखों को स्टाक करनें की बात सामनें आ रही है, जिसमें एक कांग्रेस नेता समेत दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उससे सबक न लेते हुए अब भी पटाखों को जमा करनें का सिलसिला लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मौके से पीके टैंट का मालिक फरार हो गया है।

07 copy

वहीं, इंस्पेक्टर भावनपुर रघुराज सिंह ने बताया कि दतावली गांव में गोदामों पर छापे मारे गए थे। इनमें करीब छह कुंतल ज्यादा अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि इसका मालिक फरार हो गया। मौके पर मौजूद एसडीएम संदीप सिंह और सीओ सदर देहात बृजेश सिंह ने बरामद पटाखों को सील करवाया और उसकी वीडियोग्राफी करवाई। पुलिस दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img