Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

जिला बार के चुनाव में पड़े 655 वोट, मतगणना आज

  • जिला बार मेंं कुल 790 सदस्यों में से 655 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2020-21 की प्रबंध समिति का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि जिला बार मेंं कुल 790 सदस्य है जिनमें से 655 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा एक मतपत्र डाक द्वारा प्राप्त हुआ।

सुबह नौ बजे जिला बार स्थित महात्मा गांधी सभागार में चुनाव शुरू हुआ जो करीब शाम पांच बजे तक मतदान किया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी व चुनावी अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मत पत्रों की गिनती महात्मा गांधी सभागार में आज सुबह 9.30 से शुरू होकर पूरी होने तक जारी रहेगी।

ये रहे चुनावी मैदान में

अध्यक्ष पद के लिए वीके शर्मा व विजय शर्मा महामंत्री पद के लिए मुकेश त्यागी, सतेन्द्र कुमार व अभिजीत बालियान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय त्यागी, दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर कांति प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार गुर्जर, कोषाध्यक्ष पद पर हरगोविंद सिंह, पराग ऐरन, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर रेखा व तनुज शर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर ताबिज शेख, धीरेन्द्र कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर अंकुर प्रकाश, मनीष त्यागी और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अजय कुमार, मोहित त्यागी, अंकित त्यागी, ईश्वर चंद रस्तोगी, नियाज मोहम्मद, संतोष, सचिन कुमार, मुजम्मिल, तेजवीर सिंह, राजकुमार चुनाव मैदान में है। जिनका भविष्य मत पेटियों में कैद हो गया है। वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के छह पदों पर निर्विरोध चयन हो चुका है।

तमाम नेताओं ने किया मतदान

जिला बार एसोसिएशन के हुए वार्षिक चुनाव में मतदान करने वालों में कई नेता मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से यूसुफ कुरैशी, प्रदीप अरोड़ा, मौहम्मद अब्बास, शाहिन परवीन, विनय प्रधान व मौहम्मद ग्यास, नरेश कुमार त्यागी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। जिनमें जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, महामंत्री आनन्द कश्यप पूर्व अध्यक्ष अनिल तोमर, सुरेन्द्र ढाका, मिसबाउद्दीन सिद्दिकी, डा. ओपी शर्मा, धीर सिंह, डा. अनिल शर्मा, रामकुमार शर्मा, देवेन्द्र कुमार सिंह प्रधान, विमल तोमर, सुरेन्द्र तेवतिया, रामकुमार त्यागी, रामपाल सिंह, राजेन्द्र तोमर, धीरेन्द्र तोमर, अनिल गौतम, राजीव त्यागी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

मतदान के दौरान हुआ हंगामा

मतदान के दौरान मतदान कक्ष के बाद मतदाताओं की बढ़ती भीड़ के चलते धक्का-मुक्की शुरू हो गयी। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने मतदान अधिकारियों द्वारा मतदान की प्रक्रिया को धीमा कराये जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और मतदान कक्ष में कुछ पूर्व पदाधिकारियों व अन्य लोगों के मौजूद होने पर नराजगी जतायी। हंगामा होता देख मौके पर मौजूद पुलिस भी वहां पहुंच गयी। समझा बुझाकर मामले को शान्त कराया और शान्तिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img