Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया गोल्डन ब्वॉय को सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: कलीना गांव के रहने वाले गोल्डन बॉय सौरभ चौधरी को पूर्व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन, आधारशिला कॉलिज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष व भाजपा क्षेत्रीय चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौरभ चौधरी को मोमेंटो, शॉल व फूल देकर सम्मानित किया।

भविष्य में इसी तरह देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद भी दिया। 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में अर्जुन अवार्ड के लिए नामित सौरभ ने 2018 में मात्र 16 वर्ष की आयु में एशियाई खेल में निशानेबाज़ी की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड जीता था।इसके बाद सौरभ ने गोल्ड अवार्ड की झड़ी लगा दी।

इस मौके पर सौरभ चौधरी के गांव कलीना पहुंचकर आधार शिला एजुकेशन ऑफ कॉलेज के रवि पुनिया ने भी अपनी टीम के साथ सोसाइटी की तरफ से मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सह संयोजक डॉक्टर जितेंद्र वीर चिकारा के साथ डॉक्टर नीरज शिवाच, भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, डॉक्टर समरेंद्र चौधरी, बिल्लू भलसोना, ग्रीनलैंड स्कूल के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, रवि पुनिया, संजय कश्यप, विपिन सिरोही, अक्षय कुमार आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img