Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

‘ब्रह्मास्त्र 3’ को लेकर आया नया अपडेट, अयान मुखर्जी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीँ अब फैंस के इंतजार को ख़त्म करते हुए अयान मुखर्जी ने मैग्नम ओपस ब्रह्मास्त्र के दूसरे और तीसरे भाग की रिलीज डेट की घोषणा की है। फैंस यह खबर सुनते ही खुशी से झूम उठे है।

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ के बाद फिल्म का दूसरा भाग होगा ‘ब्रह्मास्त्र भाग दो: देव’। इस फिल्म को दिसंबर 2026 में रिलीज किया जायेगा। जबकि फिल्म का तीसरा और आखिरी भाग ‘ब्रह्मास्त्र 3’ को 2027 में लाने की प्लानिंग है।

अयान मुखर्जी ने “अस्त्रावर्स” यूनिवर्स के तहत एक ट्राइलॉजी का ऐलान किया था, जिसकी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। और बाकी दोनों फिल्मों की शूटिंग अब शुरु की जाएगी। अयान ने बताया है कि फिल्म के दोनों पार्ट की शूटिंग एक साथ ही पूरी की जाएगी। साथ ही इसे पहले पार्ट से ज्यादा भव्य बनाया जाएगा। और बड़े स्तर पर शूटिंग की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

निर्देशक ने यह भी खुलासा किया कि वह एक और रोमांचक प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे, जिससे प्रशंसकों को अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार रहेगा। स्टार स्टूडियोज धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और अयान मुखर्जी द्वारा निर्मित, ब्रह्मास्त्र के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img