Friday, June 5, 2026
- Advertisement -

निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से निकाय चुनाव संपन्न कराएं: जिला निर्वाचन अधिकारी

  • निकाय चुनाव के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

  • चुनाव में 10176 मतदान कार्मिक लगाए जाएंगे, सभी अधिकारी चुनावी मोड में रहे

मुख्य संवाददाता |

बागपत: निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। साथ ही सभी अधिकारी चुनावी मोड में हर समय रहें। अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान कराएं। कहीं भी किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो सख्ती से एक्शन लिया जाए।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली। उन्होंने चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बताया कि जनपद में तीन नगर पालिका परिषद एवं 6 नगर पंचायत स्थित है।

जिनमें कुल 149 वार्ड, 103 मतदान केंद्र, 294 मतदेय स्थलों पर 267876 मतदाता मतदान करेंगे। प्रत्येक मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी तैनात किए जाएंगे। जनपद में 10176 कार्मिक मतदान के लिए लगाए जाएंगे। जिसमें 30 प्रतिशत रिजर्व 352 कार्मिक रखे जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम को संचालित करने के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी एआईजी स्टांप को निर्देशित किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि समस्त बूथों पर वीडियो निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए व्यवस्था कर ली जाए। कहा कि संबंधित अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है उनके अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। नगर निकाय का निर्वाचन सभी को टीम एकता के साथ शांति पूर्ण रूप से संपन्न कराना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल चौहान समस्त विभागीय अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इलेक्शन में मिली समस्त जिम्मेदारियों को सत्य निष्ठाता, ईमानदारी और तत्परता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर सीडीओ एमएल व्यास, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, तहसीलदार प्रसून कश्यप, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रीता रानी, प्रवीण पंवार आदि उपस्थित रहे।

तहसीलों में होंगे नामांकन

नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के नामांकन उनसे संबंधित तहसीलों में कराए जाएंगे। जनपद में बागपत, बड़ौत व खेकड़ा तहसीलों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। 16 अप्रैल को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन होंगे। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित चार लोग ही जा सकते हैं। जिसमें एक प्रत्याशी, एक एजेंट, एक प्रस्तावक व एक अन्य रहेगा। प्रत्याशी के साथ आने वाले बाकी अन्य को 200 मीटर की दूरी पर नामांकन कक्ष से पहले ही रोक दिया जाएगा। 25 अप्रैल को स्कूटनी की जाएगी। 27 अप्रैल को नाम वापसी किए जाएंगे। 11 मई को 149 वार्डो के 294 मतदेयस्थलों पर मतदान होगा।

अध्यक्ष के लिए 30 वर्ष होना अनिवार्य

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की उम्र भी तय की गई है। अध्यक्ष पद के लिए 30 वर्ष होना अनिवार्य है, जबकि सभासद पद के लिए 21 वर्ष होना अनिवार्य है। इससे कम उम्र के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही वह नगर पालिका व नगर पंचायत का वोटर होना आवश्यक है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img