Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

कुएं पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव

  • राजस्व विभाग की मौजूदगी में चले लाठी डंडे पांच महिलाओं समेत आठ घायल

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: भोपा थानाक्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग के मजरे विलायतनगर मे स्थित पुराने कुँए पर अवैध कब्जे को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पंचायती कुँए को बन्द कर उस पर कब्ज़ा करने के आरोप लगाते हुए प्रशासन से कुँए को कब्ज़ा मुक्त कराने की गुहार लगाई थी।

मंगलवार को जाँच के लिये पहुँची राजस्व विभाग की टीम के सामने ही दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गयी जिसमे जमकर धारदार हथियार व लाठी डंडे चलने व पथराव होने से एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये वही दूसरे पक्ष के भी दो लोगो को चोटें आई।

घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिये लाया गया जहाँ से गम्भीर रूप से घायल चार लोगों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। तनाव की आशंका की लेकर गाँव मे पुलिस बल को तैनात किया गया है।

60 3

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव नंगला बुजुर्ग के मजरे विलायत नगर में स्थित पंचायती भूमि पर बने कुँए को एक पक्ष ने अतिक्रमण कर उसके वजूद को समाप्त कर दिया।

जिसके बाद ग्रामीण नीशू कुमार ने बीते शनिवार को थाना भोपा पर आयोजित समाधान दिवस में कुँए पर अवैध कब्जा कर धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने के आरोप लगाते हुए उसे कब्जामुक्त कराने की माँग की थी। मंगलवार को जांच के लिये पहुँची तहसील जानसठ की राजस्व टीम के कानूनगो ललित मोहन व लेखपाल मनोज व अंकित के सामने ही दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी जिसके बाद धारदार हथियार चले और जमकर पथराव हुआ।

जिसमें एक पक्ष की चार महिलाओं मालती, ओमकारी, किरणों, राजकुमारी सहित रीनू कुमार,नीशू कुमार व रोहित घायल हो गये। तथा दूसरे पक्ष के सचिन व पिंकी को भी चोटे आई। सूचना पर भोपा पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया गया। जहाँ से गम्भीर हालत के चलते मालती ओमकारी, रीनू व नीशू को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है। तनाव की आशंका की लेकर गाँव मे पुलिस बल को तैनात किया गया है।

धार्मिक अनुष्ठान में प्रयोग होता था विवादित कुंआ

एक पक्ष की महिला कविता ने बताया कि मोहल्ले में स्थित कुँए को शादी समारोह के दौरान धार्मिक रीति रिवाज के साथ पूजा जाता है। मोहल्ले के ही दबंग व्यक्ति द्वारा कुँए को बन्द कर उसके ऊपर मकान का रास्ता बना दिया गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बीते शनिवार को ग्रामीण नीशू सैनी द्वारा समाधान दिवस में कुँए को कब्ज़ा मुक्त कराने को लेकर प्रार्थनापत्र दिया गया था। मंगलवार को इसी विवाद में राजस्व विभाग की टीम के सामने ही दबंग पक्ष ने मारपीट में धारदार हथियारों का प्रयोग कर पथराव किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img