Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

जिला निर्वाचन अधिकारी ने खतौली तहसील में नामांकन स्थल की व्यवस्था को परखा

  • पहले दिन 20 पर्चे बिके सभी सभासद पद के उम्मीदवारों ने खरीदे, अध्यक्ष पद के लिये कोई नामंकन पत्र नही बिका

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिये पुलिस प्रसाशन ने भी कमर कस ली है। नामंकन पत्रों की बिक्री और जमा करवाने के लिये प्रसाशन ने खतौली तहसील में बेरिकेडिंग कराकर व्यवस्था कराई है। इस दौरान तहसील परिसर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। 13 अप्रैल तक नगर पालिका खतौली के अध्यक्ष और सभासद पदों के नामंकन पत्रों की बिक्री की जायेगी, इसके बाद उम्मीदवारों के नामंकन जमा किये जायेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को एडीएम के साथ तहसील परिसर में नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। और नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने के दृष्टिगत कराई गई व्यवस्था को गहनता से परखा। और स्थानीय अधिकारियों को नामांकन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मंगलवार को एडीएम एफ व एसडीएम ई के साथ खतौली तहसील पहुंचे। उन्हाेंने जहा नामांकन स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन पत्र की बिक्री व जमा करने के लिए की गई व्यवस्था को देखा। अधिकारियों से नामांकन पत्र की बिक्री व जमा करने की जानकारी ली। नगर पालिका चेयरमैन व सभासद पद के लिये उम्मीदवारों को नामांकन पत्र खरीद में कोई परेशानी नहीं होने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम सुबोध कुमार को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सुविधा के लिए चालान फीस जमा करने के लिए जानसठ बैंक में अलग-अलग काउंटर खुलवाने काे निर्देशित किया है। अधिकारियों को नामांकन स्थल पर व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गौरतलब है उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही स्थानीय प्रसाशन ने चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिये कमर कस ली है। इसके लिये तहसील परिसर में बनाये गये नामंकन स्थल के आस पास भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया की मंगलवार को 20 नामंकन पत्रों की बिक्री हुई है। सभी नामंकन पत्र सभासद पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने खरीदे अध्यक्ष/चेयरमैन पद का कोई पर्चा नही बिका है। 17 अप्रैल तक उम्मीदवारों के नामंकन पत्र जमा किये जायेंगे। उधर सीओ रवि शंकर व इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह तहसील परिसर में केम्प किये हुए थे। इस दौरान एसडीएम सुबोध कुमार, तहसीलदार आरती सिंह यादव, नायब तहसीलदार अमित रस्तौगी, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img