Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पत्नी और सास का नंबर अश्लील वाट्सएप ग्रुप में डाला

  • मुजफ्फरनगर में दहेज को लेकर चल रहा है विवाद, कॉल आने पर हुई जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक व्यक्ति ने विवाद के चलते पत्नी और उसकी सास का नंबर एक अश्लील वाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। दोनों के पास लोगों की अश्लील कॉल आई तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के संजय मार्ग निवासी महिला का उसके पति से विवाद चल रहा है। दहेज मांगने की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ 2021 में मुकदमा भी दर्ज किया था। महिला का आरोप है कि उसका पति उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। उसके 11 वर्षीय बेटे को भी उठा ले जाने की धमकी दी है। बताया कि जब वह धमकी से नहीं मानी तो उसके पति अभिषेक ने उसका तथा उसकी विधवा मां का मोबाइल नंबर एक मस्ती वाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया।

ग्रुप पर नंबर डालने के साथ-साथ उनके बारे में अश्लील बातें भी लिखी गईं। बताया कि ग्रुप में नंबर पड़ते ही दोनों के मोबाइल पर अश्लील कॉल आनी शुरू हो गई। जिससे उसकी और उसकी मां की सामाजिक प्रतिष्ठा काफी खराब हुई। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी उनके घर आया और मारपीट की। इस मामले में थाना नई मंडी पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नई मंडी प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र रावत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img