Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

किसानों ने विद्युत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: भाकियू भानू ने अपनी बिजली की समस्या को लेकर धरना दिया व विभाग के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। ग्राम पाडला बसावनपुर में धामपुर तहसील अध्यक्ष ऋषि राम सिंह व उपाध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में एक धरना दिया गया।

जिसमें किसानों के विद्युत कनेक्शन काटना, बैंक का कर्ज देने के लिए किसानों पर दबाव बनाना और किसान भाई का विद्युत कनेक्शन न काटा जाए। विद्युत विभाग किसानों पर विद्युत बकाया बताकर उनका कनेक्शन काट देता है और बोलता है कि बिल आरडीएफ, पीडीएफ, आईडीएफ का बिल बन रहा है।

जिसका जिम्मेदार विद्युत विभाग ही होता है। बिल को आरडीएफ, एससीडीएफ किसान नहीं कर सकता। वह मीटर रीडर की गलती है या विद्युत विभाग की गलती से होता है। जब तक किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान न हो जब तक किसी भी किसान के ऊपर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए और ना ही उसका विद्युत कनेक्शन काटा जाए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेश चौहान, जिला महासचिव रवि कुमार, तहसील अध्यक्ष श्री राम, तहसील उपाध्यक्ष नवीन कुमार, मुन्नू सिंह, नरदेव सिंह, विकास शर्मा, राजेश सिंह आदि ने विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img